328 परिवारों को आटा बांटा
हिमालय कला मंच का 40 वां मासिक आटा वितरण समारोह मनाया गया।
संवाद सूत्र, बटाला : हिमालय कला मंच का 40 वां मासिक आटा वितरण समारोह मनाया गया। इसमें रविवार को 328 परिवारों को आटा बांटा गया। कार्यक्रम में कोविड-19 के चलते सरकारी हिदायतों के अनुसार शारीरिक दूरी का पूरा धयान रखा गया। प्रोग्राम में निर्माण ग्रुप ने सहयोग किया। अनीष अग्रवाल ने कहा कि हिमालय कला मंच हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहेगा। हिमालय कला मंच के उप प्रधान लाली कंसराज ने कहा कि जिस भी जरूरतमंद ने राशन लगवाना हो वो लगवा सकता है। अनु अग्रवाल ओर लवली खन्ना ने कहा कि जरूरतमंद लोगों का दुख मंच का अपना दुख है। इस मौके पर अनूप, डॉ कपिल, सनी, प्रेम, पंकज, जयेश, शुभ, जोनी, रूपलाल, लकी, संजीव, शम्मी, मुकेश, राकेश, मोहन, मोहित, कुणाल, नीरज, राम, रूप लाल, संजीव, बिन्नी, शुनहा, अतुल, अनिल, अनु, लवली, सुमन आहूजा, अरुणा, ऋ तु, नेहा, पूजा, नीलम, सोनिया, रितिका, अनीता, मनीषा, पुनम, शोभा, रवीना, रजनी शामिल हुए।