हिमालया परिवार सीएए के समर्थन में करेगा कार्य : परमजीत
रविवार को हिमालया परिवार के जिला प्रधान रमन तलवार की अध्यक्षता में एक मीटिग की गई।
संवाद सूत्र, बटाला : रविवार को हिमालया परिवार के जिला प्रधान रमन तलवार की अध्यक्षता में एक मीटिग की गई। इसमें हिमालया परिवार के पंजाब अध्यक्ष परमजीत सिंह गिल और हिमालया परिवार पंजाब के महामंत्री कुलबीर विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
बैठक में नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के बारे में जानकारी दी गई और सीएए का समर्थन भी किया गया। हिमालया परिवार के पंजाब अध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने बताया की हिमालया परिवार पंजाब में सीएए के समर्थन में हर संभव कार्य करेगा। हिमालया परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा, जिसकी शुरुआत बटाला से की गई है। इस मौके पर पंकज महाजन, मुनीश गोयल, सागर हांडा, रविदरपाल, राहुल मेहरा, विकास शर्मा, शरणजीत, राजीव मल्होत्रा, अनिल शर्मा, मानिक चौहान, कृष्ण अरोरा, नितिन मेहरा, राहुल खोसला व पवन सोढ़ी आदि मौजूद थे।