Move to Jagran APP

नववर्ष का हवन कर किया स्वागत, सभी का शुभ मांगा

हमालय परिवार की इकाई निर्माण और संजीवनी की और से भारतीय नव वर्ष अपनी संस्कृृति अनुसार मनाया गया। सबसे पहले सुबह हवन किया गया। इसमें हिमालय परिवार के सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में आहूति अर्पित करके जगत का भला मांगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 05:32 PM (IST)
नववर्ष का हवन कर किया स्वागत, सभी का शुभ मांगा

जागरण संवाददाता, बटाला : हिमालय परिवार की इकाई निर्माण और संजीवनी की और से भारतीय नव वर्ष अपनी संस्कृृति अनुसार मनाया गया। सबसे पहले सुबह हवन किया गया। इसमें हिमालय परिवार के सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में आहूति अर्पित करके जगत का भला मांगा। इस मौके पर दो हवन कुड स्थापित किए गए, एक हवन कुंड में महिलाओं ने हवन किया व नव वर्ष पर मंगल मांगा तो दूसरे हवन कुंड में हिमालय परिवार के पुरुष सदस्यों ने आहुति अर्पित कर यज्ञ संपन्न किया व नव वर्ष का स्वागत किया।

loksabha election banner

नव वर्ष के मौके हिमालय परिवार की संजीवनी व निर्माण शाखा की और से आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवरात्रों के पावन उपलक्ष्य में 251 महिलाओं की और से सामूहिक दुर्गा स्तुति का पाठ किया तो माहौल महामाई के रूहानी रंग में रंग गया। सामूहिक दुर्गा स्तुति का पाठ संपन्न होने पर महिलाओं ने दुनिया में अमन शांति की अरदास की। इस मौके पर हिमालय परिवार की सभी इकाइयों के सदस्य व पदाधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित थे। सभी ने एक दूसरे को ¨हदू नव वर्ष की बधाई दी व शुभ आशीष मांगी।

¨हदू नव वर्ष गौरवमई संस्कृति का प्रतीक:अनीश

हिमालय परिवार के जिला अध्यक्ष अनीश अग्रवाल ने कहा कि वो हिन्दू नव वर्ष की सभी को बधाई देते हैं। आज का दिन संस्कृति का शुभ दिन है। हिन्दु सभ्यता के अनुसार नया साल शुरू हो चुका है। हमें अपनी संस्कृृति को सहेज कर रखना चाहिए, यह बहुत गौरवमई है। अनीश ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता की नकल सही नहीं यह हमारी संस्कृति नहीं। व्यक्ति को विश्व में पहचान अपनी संस्कृति से ही मिलती है, व्यक्ति अपनी संस्कृृति से ही पहचाना जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.