डेंगू के 40 मरीज पॉजिटिव, हड़कंप
सिविल अस्पताल में अब तक डेंगू के करीब 40 मरीज आ चुके हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 07:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : सिविल अस्पताल में अब तक डेंगू के करीब 40 मरीज आ चुके हैं। ये सभी मरीज करीब 1 महीने के कार्यकाल में सिविल अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. मन¨जदर ¨सह का कहना है कि अस्पताल परिसर की ओर से इन सभी मरीजों के ब्लड टेस्ट करवाए गए, जिसमें सभी मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
सभी को सिविल अस्पताल के आइसीयू वार्ड में रखा गया है। उधर, सिविल सर्जन डॉक्टर किशन चंद का कहना है कि जिन क्षेत्रों में टाइगर मच्छर का लारवा होने संबंधी जानकारी मिलती है, वहां पर छिड़काव करवाया जाता है। रूटीन में भी ऐसे कई क्षेत्रों में डेंगू मच्छर मारने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें