पूरे दिन हुई रिमझिम बरसात, चार डिग्री लुढ़का पारा
सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे।
शंकर श्रेष्ठ, दीनानगर
सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह 9 बजे ही शहर में शुरू हुई रिमझिम बरसात लगभग पूरा दिन तक होती रही। इसके चलते शहरवासी पूरा दिन ठिठुरते नजर आए। विगत दिनों के दौरान 13 डिग्री तक पहुंच चुका न्यूनतम पारा भी 4 डिग्री लुढ़ककर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
बता दें कि विगत दिनों के दौरान ठंड का अहसास लगभग लोगों को खत्म ही हो चुका था कि सुबह से हो रही हल्की बरसात में एक बार फिर से ठंड के बढ़ने के आसार को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग द्वारा कल भी वर्षा की संभावना जताई गई है। पूरा दिन बरसात के चलते जहां सुबह स्कूलों में बच्चों की संख्या में कमी देखने को मिली वहीं सड़कों पर भी कम ही रौनक देखने को मिली। ठंड का कहर बढ़ने के चलते कई लोग आग के सहारे से हाथों को सेंकते भी नजर आए। पूरा दिन ही लोग अपने घरों में रहने पर विवश रहे। पूरा दिन हुई रिमझिम बरसात के चलते नालियों में ब्लॉकेज होने के चलते कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर नजर आया। बरसात होने के चलते सोमवार को शहरों में व्यापार भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ। बरसात होने के चलते शहरों में सभी दुकानों पर मंदी ही पड़ी देखी गई। पूरा दिन दुकानदार भी आग सेकते नजर आए। यह रहेगा इस सप्ताह का तापमान दिन न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
मंगलवार 8 12
बुधवार 7 17
वीरवार 6 16
शुक्रवार 5 16 आग जलाकर पाई ठंड से राहत-
4 डिग्री तक लुढ़के तापमान के चलते लोगों ने ठंड से राहत पाने के लिए आग जलाते नजर आए। कई लोग तो घरों में रजाइयों में ही लिपटे रहे। पूरा दिन लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े लिपटे नजर आए। शहर में भी व्यापार ठप होने के चलते पूरा दिन दुकानदार चौकों में आग के सहारे से ठंड से राहत पाते नजर आए। फसलों के लिए वरदान बनकर लौटा मानसून
किसानों के लिए यह वर्षा वरदान बन कर लौटी है बरसात होने के चलते जहां फसलों को लगने वाले कई प्रकार के कीट पतंगे इस वर्षा से नष्ट हो जाएंगे वहीं, बरसात होने के चलते इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले फसलों की गुणवत्ता एवं मात्रा में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि कई फलों एवं सब्जियों के लिए यह बरसात आधिकारिक भी है लेकिन, फसलों के लिए यह वर्षा उत्तम मानी जा रही है। आगामी चार दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना : आईएमसी
आईएमसी( इंडियन मेट्रोलॉजिकल सेंटर) चंडीगढ़ से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि बुधवार को थोड़ी धूप निकलने की संभावना है लेकिन आगे भी वर्षा होने की संभावना है।