ज्वाला संकीर्तन मंडली ने किया संकीर्तन
नगर की सुप्रसिद्ध ज्वाला संकीर्तन मंडली ने मंगलवार रात्रि को भगवती संकीर्तन कराया।
संवाद सूत्र, बटाला : नगर की सुप्रसिद्ध ज्वाला संकीर्तन मंडली ने मंगलवार रात्रि को भगवती संकीर्तन कराया। संकीर्तन का आयोजन मंडली प्रधान सुदेश बांसल की अध्यक्षता में चेयरमैन चंद्रशेखर डोगरा भल्ला के पहाड़ी गेट स्थित उनके निवास स्थान पर किया गया। इसमें विशेष रूप से प्रसिद्ध कालीद्वारा मंदिर के मंहत अमित परशार छोटू ने भाग लिया।
संकीर्तन से पूर्व मां की पावन ज्योति स्वरूप को मंत्रोच्चारण के साथ संकीर्तन को सजाए भवन पर स्थापित किया गया। प्रधान सुदेया बांसल ने बताया कि ज्वाला संकीर्तन मंडली की इस बार 50वीं वार्षिक यात्रा 22 दिसंबर शनिवार को प्रारम्भ होगी, जो 25 दिसंबर मंगलवार को रात्रि में बटाला पंहुच कर संपन्न होगी। यात्रा में 205 श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित त्रिकुटा पर्वत पर बनी पावन गुफा में माता वैष्णो देवी के दरबार में नतमस्क हो मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस मौके पर वेद प्रकाश डोगरा, मंडली कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, महासविच अनिल डोगरा, गो¨बद प्रकाश बेदी, रमेश राधे, रमन काला, वेद पाल हांडा, नरिन्द्र हांडा, काला साउंड, अर्जुन डोगरा, अश्विनी बांसल, निर्मल औहरी सहित भारी संख्या में महिला श्रद्धालु उपिस्थत थे।