लोकसभा चुनावों में भाजपा हर बूथ जीतेगी : विनय महाजन
भाजयुमो के प्रदेश महासचिव व पार्षद विनय महाजन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में गलत शब्दावली बोलना व केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर संघ पर बैन लगाना एक छोटी मानसिकता का प्रतीक है।
संवाद सहयोगी, बटाला : भाजयुमो के प्रदेश महासचिव व पार्षद विनय महाजन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में गलत शब्दावली बोलना व केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर संघ पर बैन लगाना एक छोटी मानसिकता का प्रतीक है। इस तरह की कांग्रेस के बयानों की ¨नदा की जाती हैं। कांग्रेस के नेताओं द्वारा अपने कार्याकाल में सिर्फ घोटाले किए गए थे।
विनय ने कहा कि देश की जनता भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही लोकहित नीतियों से खुश है। आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा का वर्कर व भाजयुमो हर बूथ जीतेगा। हर बूथ पर भाजयुमो के वर्कर अपनी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत के साथ निभाकर लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार फिर से बनाएगा। कहा कि कांग्रेस द्वारा देश की जनता के साथ धोखा किया गया था। इसका परिणाम आज भी देश की जनता अपने साथ हुए धोखे को महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह द्वारा पंजाब में सत्ता में आते ही 4 हफ्तों में नशा खत्म करने के वायदे किए गए थे। लेकिन उल्टा हर रोज अखबारों व टीवी चैनलों के माध्यम से देखने को मिलता है कि कहीं न कहीं नशे के कारण युवक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि देश का विकास सिर्फ व सिर्फ भाजपा के हाथों में है। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।