Move to Jagran APP

81 गांव बनेंगे स्मार्ट, तीन में खेल स्टेडियम

गुरदासपुर जिले के 81 गांवों को पंजाब सरकार स्मार्ट बनाने जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 07:08 PM (IST)
81 गांव बनेंगे स्मार्ट, तीन में खेल स्टेडियम
81 गांव बनेंगे स्मार्ट, तीन में खेल स्टेडियम

जागरण संवाददाता, बटाला : गुरदासपुर जिले के 81 गांवों को पंजाब सरकार स्मार्ट बनाने जा रही है। इसके अतिरिक्त तीन गांवों में खेल स्टेडियम बनेंगे। जिले की 81 पंचायतों को पंजाब सरकार की ओर से 5.62 करोड़ काफंड जारी किया गया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद सुनील जाखड़ ने फंड जारी करते हुए कहा कि पंजाब सरकार विकास के लिए फंड की कमी आड़े नहीं आने देगी।

loksabha election banner

जाखड़ ने बताया कि 1.71 करोड़ रुपये स्मार्ट विलेज कैंपेन के लिए जारी किए गए हैं। एमपी लैंड फंड के तहत 1.26 करोड़ जारी किए, जिससे तीन खेल स्टेडियम बनेंगे। 14वें वित्त कमीशन के तहत 1.45 करोड़, मनरेगा स्कीम के तहत 1.20 करोड़ के फंड जारी किए गए। उन्होंने कहा कि विकास के लिए किसी प्रकार फंड की कमी नहीं आने दी जाएंगी, बशर्त पैसा ईमानदारी व पारदर्शिता से खर्च किया जाए। उन्होंने बताया कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ¨सह का स्वप्न है कि पंजाब को नई ऊंचाई तक लेकर जाना है। इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

पंजाब कैबिनेट मंत्री तृप्त रा¨जदर ¨सह बाजवा ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ गांवों के लिए स्मार्ट विलीज की स्कीम को शुरू किया गया। इससे गांव विकसित होंगे। पहली किश्त जारी कर दी गई है। थोड़े दिनों के भीतर इसके फंड के लिए दूसरी किश्त भी जारी कर दी जाएंगी। उन्होंने मनरेगा स्कीम के बारे चर्चा करते कहा कि इस स्कीम का मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलें, इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े आदेश जारी कर दिए गए कि अगर किसी प्रकार की अनगेली सामने आई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी, विधायक ब¨रद्रमीत ¨सह पाहड़ा, जिला गुरदासपुर कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन जोसफ, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास रंबीर ¨सह मूदल, डीडीपीओ लख¨वदर ¨सह, बीडीपीओ गुरजीत ¨सह, बीडीपीओ कादियां परमजीत ¨सह कौर, मास्टर सरबजीत ¨सह, चेयरमेन मंजीत ¨सह, सुख तेजा आदि उपस्थित थे। गांव धन्ना चीमा, बुटर और नौशहरा मझा सिंह में बनेंगे खेल स्टेडियम

1.45 करोड़ की लागत से तीन गांवों में खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसकी राशि एमपी लैंड फंड से जारी की गई। गांव धन्ना चीमा, बुटर तथा नौशहरा मझा सिंह में स्टेडियम बनेंगे। फंड जारी होने के बाद इन जगहों पर काम युद्धस्तर पर शुरू हो जाएगा। बता दें कि इन गांवों में खेल के लिए स्टेडियम नहीं होने की वजह यहां के खिलाड़ी दूसरे शहर में खेलने के लिए जाते हैं। वैसे भी यहां पर खेल स्टेडियम को लेकर लंबे समय से मांग थी। फंड जारी होने से जहां के खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखा। गांवों को स्मार्ट बनाने के लिए अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

निकटवर्ती 81 गांवों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए 1.71 करोड़ का फंड जारी किया गया है। बीडीओ की तरफ से जल्द कैंपेन को शुरू कर दिया जाएगा। रोडमैप तैयार कर दिया गया। गांव में किस तरह का विकास होना चाहिए। इसके लिए बीडीपीओ स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.