रोडवेज डिपो बटाला को 14 लाख का नुकसान, 254 मुलाजिमों की कटेगी दो दिन की सैलरी
पंजाब रोडवेज की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही।
जागरण संवाददाता, बटाला : पंजाब रोडवेज की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को विरोध प्रदर्शन में कुल 254 मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, विभाग ने प्रदर्शनकारी मुलाजिमों की दो दिन की सैलरी काटने का फैसला लिया है। रोडवेज कर्मचारियों की दूसरी दिन की हड़ताल से बटाला डिपो को लगभग 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ। वहीं सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्री खासा परेशान रहे। लोगों ने निजी बस में सफर करना ही मुनासिब समझा। सबसे ज्यादा बुजुर्ग परेशान दिखे।
बुजुर्गो ने कहा कि सरकारी बस का पास होने के कारण उन्हें मजबूरीवश प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ रहा है। पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने बटाला डिपो में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जिस कारण उन्हें सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा। वहीं सुबह जम्मू सफर करने के लिए पंजाब रोडवेज की बस में बैठे अच्चील गेट निवासी महेश महाजन ने रोडवेज के कर्मियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए। फिलहाल घायल का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इस मौके पर टहल ¨सह, जगरुप ¨सह, गु¨रदर ¨सह, सुख¨वदर ¨सह, रंदीप ¨सह, सतनाम ¨सह, कंवलजीत ¨सह आदि उपस्थित रहे।