नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
कस्बे में शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी के 748वां प्रकाश पूर्व को समर्पित एक विशाल नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया।
संवाद सूत्र, घुमाण : कस्बे में शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी के 748वां प्रकाश पूर्व को समर्पित एक विशाल नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। शिरोमणि भगत नामदेव दरबार कमेटी प्रधान तरसेम ¨सह गागा, महासचिव सुख¨वदर ¨सह लाली की देख-रेख में भगत नामदेव सेवा सोसायटी की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें विधायक बल¨वदर ¨सह लाडी भी शामिल हुए।
नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब को घुमाण के पुलिस कर्मचारियों ने सलामी दी। यह विशाल नगर कीर्तन बाबा नामदेव जी के दरबार से शुरू होकर मेन बाजार घुमाण, डेरा बाबा जैमल ¨सह, अड्डा चौक घुमाण, शहीद बाबा फिरना व विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए शाम को वापस बाबा नामदेव दरबार पहुंचा। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बैंड पार्टियों ने भाग लिया। श्री गुरु तेग बहादर गतका, अखाड़ा, वला (अमृतसर) ने संगत को अपने जौहर दिखाए। नगर कीर्तन में हजूर साहिब से विशेष तौर पर साई फाउंडेशन के चेयरमैन भंडारी नाथ की अगुवाई में 200 से अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन का संगत ने भरपूर स्वागत किया। संगत के लिए जगह-जगह पर लंगर का प्रबंध किया गया। इस मौके पर न¨रदर ¨सह, राजदेव ¨सह पीए, डॉ. हर¨जदर ¨सह जॅज, गुरमीत ¨सह, राजदेव ¨सह पीए, अवतार ¨सह पहलवान, हरलोचन ¨सह, अमरीक ¨सह बावा, सुखवंत ¨सह, संतोख ¨सह, सतबीर ¨सह, कुलवंतबीर ¨सह, अमृतपाल ¨सह, सुख¨जदर ¨सह, सतनाम ¨सह व बड़ी की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।