पनबस वर्करों ने की रेगुलर करने की मांग
पंजाब पनबस/रोडवेज वर्कर्स यूनियन द्वारा कार्यालय में मीटिग की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 08:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बटाला : पंजाब पनबस/रोडवेज वर्कर्स यूनियन द्वारा कार्यालय में मीटिग की गई। इसमें सेंटर बॉडी के अलावा डिपोओं के प्रधानों व सेक्रेटरियों ने भाग लिया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि सरकार बार-बार अपने फैसले से मुकर रही है। सरकार एक्ट-2016 को लागू करके जल्द से जल्द वर्करों को रेगुलर करे और वेतन को बढ़ाए। बिना शर्त निकाले वर्करों को बहाल किया जाए।
राज्य प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि सरकार पंजाब रोडवेज/पनबस में ठेकेदारी सिस्टम को बंद करे। मीटिग के दौरान 30 मार्च को लुधियाना में होने जा रहे संघर्ष मोर्चे में शामिल होने संबंधी सहमति प्रकट की गई। नेताओं ने कहा कि अगर नई भर्ती की गई तो यूनियन द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा। एक्शन के दौरान हड़ताल भी की जा सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें