महाशिवरात्रि पर निकाली शोभायात्रा
काहनूवान में महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 06:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, काहनूवान : काहनूवान में महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई गई। धार्मिक समागम की जानकारी शिवाला मंदिर के पुजारी पंडित ने दी। मंदिर नाग मंडी से महंत श्री महेश नाथ जी की अगुवाई में 11 बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूरे नगर की परिक्रमा व शिवाला मंदिर काली माता मंदिर, बाबा बालक नाथ मंदिर, शीतला माता मंदिर, स्वर्ग धाम, गुफा मंदिर से वापस नाग मंडी मंदिर में संपन्न हुई। जगह-जगह लंगर भी लगाए गए। इस मौके पर राजेश कुमार, जगमोहन झा, मनोहर सिंह, अजय कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें