अच्छे कर्म ही इंसान की असली कमाई
नवी आबादी बैंक कॉलोनी में स्थित राम मंदिर (गोशाला) में महामंडलेश्वर श्री ईश्वर दास त्यागी जी का पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
संवाद सहयोगी, बटाला : नवी आबादी बैंक कॉलोनी में स्थित राम मंदिर (गोशाला) में महामंडलेश्वर श्री ईश्वर दास त्यागी जी का पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महामंडलेश्वर ईश्वर दास त्यागी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। भगवान का गुणगान करते हुए महामंडलेश्वर त्यागी जी ने कहा कि भगवान राम, भगवान कृष्ण द्वारा धर्म का पालन के विचारों से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इंसान का जन्म इंसानियत की सेवा व धर्म के राह पर चलने के लिए ही है। लेकिन मोहमाया के चक्कर में इंसान अपने जन्म के कार्यो को भूल जाता है। उन्होंने कहा कि हम सब को अच्छे कर्म करना चाहिए, क्योंकि कर्मो की कमाई इंसान की असली कमाई है। इस अवसर पर सेवादार विपन्न कुमार, पुजारी म¨हदर, पप्पू कुमार, चेतन शर्मा, आजाद, अनमोल, अमित, अंकित प्रभाकर मौजूद थे।