सीएचसी भाम में मनाई लोहड़ी
सिविल सर्जन के आदेश पर एसएमओ डॉ. चेतना के नेतृत्व में सीएचसी भाम में लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
संवाद सहयोगी, कादियां : सिविल सर्जन के आदेश पर एसएमओ डॉ. चेतना के नेतृत्व में सीएचसी भाम में लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। डॉ. चेतना ने लोहड़ी पर्व के महत्व बारे जानकारी दी तथा स्त्री सशक्तीकरण पर महिलाओं को मानसिक तौर पर मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भ्रूण हत्या, दहेज तथा महिलाओं पर अत्याचार जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए भी प्रेरित किया। एसएमओ डॉ. चेतना के कहा कि लड़के और लड़कियों में कोई फर्क नहीं है। आज हम तीयों की लोहड़ी मनाकर समाज को एक नया संदेश देना चाहते हैं। नव जन्मे बच्चों को गिफ्ट दिए गए और आए हुए लोगों को मूंगफली, गचक, रेवड़ियां बांटी गई। इस अवसर पर डॉ. मोहप्रीत ¨सह, डॉ. आज्ञापाल, डॉ. हरप्रीत, सुरेन्द्र कोर बीईई र¨वद्र कौर, गुरेन्द्रपाल ¨सह साबी, अंजली, कंवलप्रीत ¨सह, बल¨वद्र ¨सह छीना, दलीप कुमार, सरबजीत ¨सह रजवंत कौर रोहित, बिमला, डॉ. सुभाष, डॉ. कैलाश उपस्थित थे।