कर्मचारियों का शोषण कर रही सरकार : सैनी
पंजाब स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड इंप्लाइज फेडरेशन एटक डिवीजन कादियां की बैठक हुई।
संवाद सहयोगी, कादियां : पंजाब स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड इंप्लाइज फेडरेशन एटक डिवीजन कादियां की बैठक हुई। इसमें सर्किल सचिव द¨वदर ¨सह सैनी ने बताया कि पंजाब सरकार की घटिया सोच के कारण कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। डीए की किश्तों को सरकार ने रोक दिया है। डीए का कोई एरियर नही दिया जा रहा, पे कमीशन की रिपोर्ट लगातार लटकाई जा रही है। इससे कर्मचारियों में रोष पाया जा रहा है। पंजाब सरकार ने जो बजट इस वर्ष पेश किया है इसमें कर्मचारियों के लिए एक रुपया भी नहीं रखा गया। इसलिए कर्मचारियों ने बजट की कापियों को जला कर विरोध किया है। सैनी ने कहा कि कर्मचारी सरकार के विरुद्ध तीखे संघर्ष के मूड में हैं और सरकार को सबक सिखाना चाहते हैं। इस मौके पर गुरमेज ¨सह बुटर, कुलदीप ¨सह,सुखा ¨सह, रणजीत ¨सह, राम लुभाया आदि उपस्थित थे।