सुरबहार कार्यक्रम में अंकेश्वर व हरसिमरन ने बांधा समां
विश्व पंजाबी साहित्य कला केन्द्र द्वारा शिव ऑडिटोरियम बटाला में सुरबहार कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
संवाद सहयोगी, कादियां : विश्व पंजाबी साहित्य कला केन्द्र द्वारा शिव ऑडिटोरियम बटाला में सुरबहार कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता पंजाब भवन सरी कनाडा के चेयरमैन सुखी बाठ ने की। प्रेस को जानकारी देते हुए ¨प्रसिपल कलासवाला खालसा सीसे स्कूल कादियां शालीनी दता ने कहा कि इस कार्यक्रम में लंदन के बैरिस्टर तथा पंजाबी सभा के प्रधान सरदार मौता ¨सह मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रवीन कला द्वारा शब्द गायन से हुआ। इस मौके पर मेहमानों का स्वागत शालिनी दर्ता कादियां ने किया। उन्होंने नैतिक कद्रों- कीमतों की आवश्यक्ता पर जोर दिया।
पंजाब यूनिवर्सिटी के सुरीले गायक अंकेश्वर ¨सह तथा हरसिमरन ¨सह ने अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। गायनी डाक्टर स¨तद्रजीत कौर निजर, कुलदीप बेदी, प्रो. स¨तदर पन्नू तथा शायर व फिल्म अदाकार फिदा बटालवी सम्मानित किए गए। मुख्यमंत्री पंजाब के सीनियर एडवाइजर मनोहर लाल शर्मा जो एसएस बाजवा स्कूल कादियां के डायरेक्टर, नावलकार प्रो. चरन अशोक आलमगीर, उस्ताद शायर सुलखन सरहदी ने समारोह मे पहुंचे लोगों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मनोहर लाल शर्मा ने अपने साथी शिव बटालवी की यादों को भी ताजा किया। मोता ¨सह सराय रूहाँ ने पंजाबी भाषा के प्रचार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। कुलदीप बेदी ने नैतिक शिक्षा संबंधी विचार रखे। राजीव कमल ने विश्व पंजाबी साहित्य कला केन्द्र द्वारा करवाए गए कार्यक्रमों बारे जानकारी दी।