गुरदासपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता की मौत; बेटा जख्मी
गुरदासपुर के अड्डा जौड़ा छत्तरां के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में ...और पढ़ें

गुरदासपुर में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल टक्कर, पिता की मौत बेटा घायल।
HighLights
गुरदासपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में विजय मसीह की मौके पर ही मौत हुई।
बेटा विशु गंभीर रूप से घायल, आरोपी पर केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। अड्डा जौड़ा छत्तरां के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। थाना सदर की पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पम्मा मसीह निवासी अमीपुर ने बताया कि उसका बड़ा भाई विजय मसीह और उसका बेटा विशु मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमीपुर से जौड़ा छत्तरां जा रहा था।
अड्डा के पास पहुंचने पर सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में विजय मसीह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशु गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपित अमन निवासी लल्ला बस्ती जलालाबाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।