Move to Jagran APP

चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, महिला की हत्या, भतीजा गंभीर

कस्बा काहनूवान के अंतर्गत आते गांव सल्लोपुर में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर रविवार रात को एक महिला की हत्या कर दी गई तथा उसके भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 07:45 PM (IST)
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, महिला की हत्या, भतीजा गंभीर

संवाद सूत्र, काहनूवान, (गुरदासपुर) : कस्बा काहनूवान के अंतर्गत आते गांव सल्लोपुर में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर रविवार रात को एक महिला की हत्या कर दी गई तथा उसके भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में थाना काहनूवान की पुलिस ने कुल छह आरोपितों की पहचान करके उनके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है। तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपित फरार हैं। मृतक महिला की पहचान मनजीत कौर पत्नी तरसेम ¨सह के रूप में हुई है। हमला करने वाले उसके पड़ोसी ही हैं, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार बताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

पीड़ित तरसेम ¨सह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहते मुख्तयार ¨सह ने अपने आधे दर्जन साथियों को साथ लेकर चुनाव की रंजिश रखते हुए तेजधार हथियारों से उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने हथियारों के साथ ईट पत्थर भी चलाए। इसमें एक ईट सीधी उनकी पत्नी मनजीत कौर के सिर पर लगी, जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका भतीजा हीरा ¨सह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है।

हमलावर हीरा ¨सह को कत्ल करने की फिराक थे। इसी साजिश के तहत हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया है। तरसेम ने बताया कि वे गांव के चौकीदार हैं। इस बार पंचायत चुनाव में उनका परिवार गांव के सरपंच के उम्मीदवार दीदार ¨सह किरती की हिमायत में था। जबकि उनके पड़ोसी मुख्तयार ¨सह का परिवार दूसरे उम्मीदवार के पक्ष में था। इसी चुनाव रंजिश को लेकर मुख्तयार ¨सह के परिवार ने उन पर जानलेवा हमला किया है।

उधर, घटनास्थल पर हलका डीएसपी मनजीत ¨सह व थाना काहनूवान के प्रभारी सु¨रदरपाल ¨सह का दौरा किया। डीएसपी मनजीत ¨सह ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई आरोपितों के खिलाफ की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी सभी आरोपित फरार हैं। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। डीएसपी मनजीत ¨सह ने बताया कि थाना काहनूवान में कुल छह आरोपितों की पहचान करके उनके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों में सरवन ¨सह, हरप्रीत ¨सह, मुख्तयार ¨सह, गुरदेव ¨सह, शौकीन ¨सह सभी निवासी गांव सल्लोपुर व बल¨जदर ¨सह कड़वालिया थाना किला लाल ¨सह भी शामिल हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई मृतक महिला के परिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.