रिजनल कॉलेज में विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली
रिजनल कॉलेज में दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 03:45 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 03:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : रिजनल कॉलेज में दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्रों ने रंगोली और आर्ट गैलरी का आयोजन किया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। एमडी डॉ. संजीव सरपाल ने दीवाली के उत्सव पर बताया कि भगवान श्री राम जी ने इस दिन 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस आए थे। उनके आने की खुशी के उपलक्ष्य में दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें