विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर डीसी दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का दावा, गैंगस्टर निशान जोड़ियां की वीडियो से हड़कंप, पुलिस ने बताया 'अफवाह'

Published: Sat, 17 Oct 2026 01:27 PM (IST)

गैंगस्टर निशान जोड़ियां ने गुरदासपुर डीसी दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का दावा किया। पुलिस ने जांच के बाद इस दावे को पूरी तरह से अफवाह बताया, कोई सबूत नहीं मिला।

जांच में जुटी एंटी-सबोटाज टीम को नहीं मिले सबूत।

जांच में जुटी एंटी-सबोटाज टीम को नहीं मिले सबूत।


HighLights

  1. गैंगस्टर निशान जोड़ियां ने ग्रेनेड हमले का दावा किया

  2. पुलिस ने डीसी दफ्तर परिसर की गहन जांच की

  3. जांच में हमले का कोई सबूत नहीं मिला

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गैंगस्टर निशान जोड़ियां ने एक वीडियो जारी कर 16 अक्टूबर की रात 8:40 बजे डीसी दफ्तर पर ग्रेनेड हमला करने का दावा किया।

गैंगस्टर निशान जोड़ियां की ओर से एक वीडियो जारी कर 16 अक्टूबर को डीसी दफ्तर गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला करने का दावा किया गया है।

ग्रेनेड से हमले का दावा

जबकि दूसरी तरफ पुलिस द्वारा पूरे कार्यालय परिसर की जांच के बाद कोई भी हमला होने की बात को झूठी अफवाह बताया गया है। गौरतलब है कि निशान जोड़ियां की ओर से एक वीडियो जारी कर 16 अक्टूबर को रात 8.40 बजे डीसी दफ्तर गुरदासपुर पर ग्रेनेड हमला करने का दावा किया गया है।

वीडियो में पुलिस को उनके लोगों को बेवजह परेशान न करने की चेतावनी दी गई है।

पुलिस ने बताया अफवाह

उक्त वीडियो वायरल होने के उपरांत पुलिस की एंट्री साबोटास टीम द्वारा डीसी कंप्लैक्स में चैंकिंग अभियान चलाया गया। जिसके बाद जानकारी देते हुए एसी मनिंदरपाल सिंह ने दावा किया कि पुलिस को जांच के दौरान ग्रेनेड हमला होने संबंधी कोई निशान नहीं मिला है। जिसके चलते वायरल वीडियो पूरी तरह से झूठी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने की हरजिंदर मेले के परिवार से की मुलाकात, पत्नी से मिलकर जताया दुख