Gurdaspur Crime News: घर में दीवार फांदकर घुसा चोर, 10 तोले सोने के गहने, 40 हजार की नकदी चोरी
एक परिवार घर को ताला लगाकर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गया था। घर लौटने पर तो देखा कि एक व्यक्ति दीवार घर की फांदकर भाग रहा था। जांच करने पर पता चला की घर से 10 तोले सोने के गहने 40 हजार की नकदी गायब थी।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर: गांव नौशहरा में चोर घर की दीवार फांद कर सोने के गहने और नकदी चुरा ले गया। थाना पुराना शाला पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बलविंदर कौर पत्नी मंगता सिंह निवासी नौशहरा ने बताया कि वह अपने पति के साथ घर को ताले लगाकर गांव में ही धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गई थी।
दीवार फांद कर भार रहा था चोर
घर लौटने पर जब मेन गेट का ताला खोल कर अंदर गए तो देखा कि एक व्यक्ति घर की दीवार फांदकर भाग रहा था। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भागने में सफल हो गया। घर के अंदर जाकर चेक करने पर लोहे की अलमारी, ट्रंक आदि खुले पड़े थे।
आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस
चोर इनमें से 10 तोले सोने के गहने और 40 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गया था। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ कुलविंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर: सरकारी स्कूल घुम्मन कलां के मैदान के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। थाना घुम्मन कलां पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मौके पर ही मौत
गुरचरण सिंह निवासी घुम्मन कलां ने बताया कि साइकिल सवार स्वर्ण सिंह पुत्र मनगोबिंद साइकिल पर किसी काम से जा रहा था। सरकारी स्कूल के मैदान के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में स्वर्ण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।