Move to Jagran APP

अवैध संबंध बनाकर महिला करने लगी ब्लैकमेल, सात लाख देकर किसान ने दी जान

थाना दोरांगला के अधीन आते गांव उच्चा धकाला की रहने वाली महिला ने अपने गांव के ही एक किसान को पहले अपने प्यार के जाल में फांस लिया। जब दोनों में अवैध संबंध बन गए तो महिला ने किसान को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 06:14 PM (IST)
अवैध संबंध बनाकर महिला करने लगी ब्लैकमेल, सात लाख देकर किसान ने दी जान
अवैध संबंध बनाकर महिला करने लगी ब्लैकमेल, सात लाख देकर किसान ने दी जान

संवाद सूत्र दोरांगला, गुरदासपुर : थाना दोरांगला के अधीन आते गांव उच्चा धकाला की रहने वाली महिला ने अपने गांव के ही एक किसान को पहले अपने प्यार के जाल में फांस लिया। जब दोनों में अवैध संबंध बन गए तो महिला ने किसान को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनाम करने और केस दर्ज करवाने की धमकी देकर महिला ने धीरे-धीरे किसान से सात लाख रुपये ऐंठ लिए। महिला जब और पैसों की मांग करने लगी तो किसान हरभजन सिंह ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

loksabha election banner

हरभजन सिंह के बेटे जगदीश सिंह (19) ने बताया कि वे खेती बाड़ी का काम करते हैं। गत दिवस जब उनके पिता अचानक से उल्टियां करने लगे तो वह घबरा गया। पिता ने बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। कारण पूछे जाने पर बताया कि गांव की महिला सुमन ने उसको अपने प्यार में फांस लिया था। जब उनमें अवैध संबंध बन गए तो उनकी जायदाद हड़पने की साजिश करने लगी। महिला ने अब तक सात लाख रुपये लिए हैं तथा और नहीं देने पर बदनाम करने तथा केस दर्ज करवाने की धमकी दे रही है। जगदीश ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को पहले गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन वहां पर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना के सहायक सब इंस्पेक्टर बक्शी सिंह ने जगदीश के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपित महिला फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। मरने से पहले बेटे ने बनाई वीडियो

हरभजन सिंह की मौत से पहले उसके बेटे जगदीश ने वीडियो बनाई। उसमें हरभजन सिंह ने कहा है कि उसकी गांव की रहने वाली महिला सुमन के साथ अवैध संबंध बन गए थे। महिला अब उसे ब्लैकमेल कर रही है। अब वे महिला को पैसे देकर थक चुके हैं। उनके पास अंतिम चारा आत्महत्या करना ही है। उन्होंने महिला से दुखी होकर आत्महत्या की है। हरभजन सिंह के बेटे ने पूरी वीडियो पुलिस अधिकारियों को भी दी है। इसी वीडियो के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.