विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर में मेडिकल करवाने के लिए हॉस्पिटल लाया गया आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, बाद में किया गया काबू

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:44 PM (GMT+05:30)

गुरदासपुर के दीनानगर थाने से एनडीपीएस एक्ट के आरोपित जोए को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

गुरदासपुर में आरोपित पुलिस हिरासत से फरार, बाद में किया गया काबू। फाइल फोटो

गुरदासपुर में आरोपित पुलिस हिरासत से फरार, बाद में किया गया काबू। फाइल फोटो

HighLights

  1. आरोपित जोए मेडिकल जांच के दौरान पुलिस हिरासत से फरार

  2. दीनानगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत किया था गिरफ्तार

  3. फरार होने के बाद पुलिस ने आरोपित को दोबारा किया काबू

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस की हिरासत से एक आरोपित के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपित को वीरवार को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल सिंघोवाल लाया गया था, जहां वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार आरोपित की पहचान जोए निवासी गांव अवांखा के रूप में हुई है।

आरोपित के खिलाफ थाना दीनानगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था और इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया हुआ था। हालांकि बाद में पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया।

जानकारी के मुताबिक थाना दीनानगर में दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपित जोए को आवश्यक मेडिकल जांच करवाने के लिए सिविल अस्पताल सिंघोवाल लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के फरार होने को लेकर कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।