पनबस कर्मी 22 को करेंगे गेट रैली
पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रैक्ट कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 15 अगस्त को पूरे पंजाब में गुलामी दिवस मनाने का ऐलान कर चुके हैं।
जागरण संवाददाता, बटाला : पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रैक्ट कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 15 अगस्त को पूरे पंजाब में गुलामी दिवस मनाने का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए 22 जुलाई को गेट रैली और दो अगस्त को डिपो में अपना कामकाज ठपकर सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन करेंगे। इस बात की पुष्टि प्रदेश संयुक्त सचिव बलजीत सिंह गिल ने की।
उन्होंने कहा प्रदेश कार्यकारिणी के फैसले के बाद यह ऐलान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार उनके साथ धक्केशाही कर रही है। 2007 से उनके कांट्रैक्ट कर्मचारियों को अब तक पक्का नहीं किया गया। सरकार अपने फैसले से मुकर रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले उन्हें वायदा किया था कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले कांट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का किया जाएंगा, लेकिन सरकार बनें ढाई वर्ष से ऊपर हो चुका है। उनकी मांगों को सिरे से दरकिनार कर दिया गया। जितनी पगार प्रति माह मिल रही है। उससे घर का निर्वाह करना मुश्किल हो रहा है। हालात ये है कि सैलरी उन्हें कभी समय पर नहीं मिलती। यूनियन ने थोड़े दिन पहले चंडीगढ़ एक बैठक में फैसला किया कि वे इस बार सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगे। इसमें 15 अगस्त को यूनियन गुलामी दिवस के रूप में मानएंगी। 22 जुलाई पूरे पंजाब के डिपूओं में कामकाज ठपकर सरकार के खिलाफ गेट रैली निकाली जाएंगी। इसी प्रकार 2 अगस्त को पूरे पंजाब के डिपो में तैनात कांट्रैक्ट कर्मचारी सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन करेंगे। इन्हें नोटिस भेजा
पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन (बटाला) ने पंजाब सीएम, परिवहन मंत्री, वित्त मंत्री, प्रमुख सचिव ट्रांसपोर्ट विभाग, डायरेक्टर परिवहन विभाग, पंजाब लेबर कमिशन, ठेकेदार लहरी सलूयश्न प्राइवेट लि. मोहाली को नोटिस भेजा है। इसमें यूनियन ने अपनी लंबित मांगों का विवरण किया है। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नही मानी तो वे संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेंगे। ये हैं प्रमुख मांगें
पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन ने कहा कि वर्ष 2017 से कांट्रेक्ट पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए। रिपोर्ट किए गए कर्मचारियों पर कंडीशन हटाकर तुरंत बहाल किया जाए। किलोमीटर स्कीम बस सेवा बंद की जाए तथा इनके स्टाफ को पंजाब रोडवेज-पनबस में ट्रांसफर किया जाए। बराबर कम तथा बराबर वेतन का नियम लागू करके सैलरी में बढ़ोत्तरी की जाए।