Move to Jagran APP

संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमें हमारा कर्तव्य दिलाते हैं याद : यशपाल

भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान यशपाल कुंडल की अध्यक्षता में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 05:06 PM (IST)
संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमें हमारा कर्तव्य दिलाते हैं याद : यशपाल

संवाद सहयोगी, दीनानगर :

loksabha election banner

भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान यशपाल कुंडल की अध्यक्षता में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यशपाल कुंडल ने कहा कि आजाद भारत में 26 नवंबर का दिन बेहद ही खास है। भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवंबर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। कुंडल ने कहा कि यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। देश में संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.