Move to Jagran APP

खेतों में काम कर रहे लोगों को सांपों ने डसा

बरसात के दौरान कई लोगों को सांप ने काट लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 06:27 AM (IST)
खेतों में काम कर रहे लोगों को सांपों ने डसा
खेतों में काम कर रहे लोगों को सांपों ने डसा

संवाद सहयोगी, बटाला : बरसात के दौरान कई लोगों को सांप ने काट लिया। पीड़ित मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। तीन अगस्त को गांव पुरिया खुर्द में खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे एक नौजवान को सांप ने काट लिया था। उसी दिन गांव संधवा में खेतों में पानी डाल रहे व्यक्ति को सांप ने काट लिया था। गांव संधवा में रहने वाला प्रताप सिंह खेतों में पानी डाल रहा था। पानी डालते समय अचानक एक सांप ने प्रताप को काट लिया था। इसी तरह प्रभजोत सिंह ने कहा कि वे खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गया था। जब वे चारा काटकर वापस अपने घर को जा रहा था तो खेत में ही एक सांप ने उसे काट लिया। वहीं,वीरवार सुबह घर में बिस्तर पर सो रहे एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। लड्डू पुत्र रजिदर कुमार वासी शाहपुरा ने बताया कि वह अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था। अचानक एक सांप उसके बिस्तर पर आ गया व उसे काट लिया। उसने अपने परिजनों को बताया। लड्डू को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। 29

loksabha election banner

बरसात में बिल से बाहर आ जाते हैं सांप : डॉ. भल्ला

सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने कहा कि आज-कल ज्यादा गर्मी के होने व बारिश के होने से विभिन्न क्षेत्रों के खेतों में सांप अपने बिलों से बाहर निकलने लग जाते हैं। जब बारिश होती है तो सांपों के बिलों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे सांपों को सांस लेने में दिक्कत होती है। इससे वह बाहर आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति को सांप काट लें तो घबराए नहीं, जल्द से जल्द आस-पास के अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.