परिजनों ने लड़की को अगवा करने का किया प्रयास, पांच पर केसे
महिला को अगवा करने के प्रयास के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : थाना सिटी की पुलिस ने महिला को अगवा करने के प्रयास के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें से पुलिस ने तीन लोगों को काबू कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रिया देवी पुत्री जगीर मल्ल निवासी गांव आलेचक्क ने बताया कि उसने परिवार को बिना बताए 23 मई 2019 को लवप्रीत सिंह निवासी गांव मम्मीचक्क रंगा के साथ शादी कर ली थी। उसके परिजन उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। आज वह माननीय जिला सेशन जज गुरदासपुर में अपनी सुरक्षा के लिए पटीशन दायर करने के लिए आई हुई थी। यहां पर रमेश कुमार पुत्र अच्छर मल्ल, लवली, बब्बी, वीरो देवी, सुमन पत्नी रमेश कुमार सभी निवासी आलेचक्क ने उसको अगवा करने का प्रयास किया। एएसआइ सोम लाल ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर केस दर्ज करने के बाद रमेश कुमार, वीरो देवी व सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।