विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: गुरदासपुर के कादियां में तीन मंजिला जनरल स्टोर में लगी आग, करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान

Published: Fri, 17 Jan 2025 04:37 PM (IST)

कादियां के बुट्टर रोड पर स्थित श्री गुरु लाल जी जनरल स्टोर की तीन मंजिला इमारत में देर रात आग ...और पढ़ें

आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। (जागरण फोटो)
आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। (जागरण फोटो)

संवाद सहयोगी, कादियां। कस्बा कादियां के बुट्टर रोड पर स्थित श्री गुरु लाल जी जनरल स्टोर की तीन मंजिला इमारत को वीरवार देर रात अचानक आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग और आसपास के लोगों को आग पर काबू पाने के लिए लगभग आठ घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जनरल स्टोर के मालिक संजीव कुमार भाटिया पुत्र सतपाल भाटिया ने बताया कि रोजाना की तरह वह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब दो बजे किसी ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके जनरल स्टोर में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान से आग और धुआं निकल रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी हरकृष्ण सिंह, कादियां थाना प्रभारी निर्मल सिंह, नायब तहसीलदार निर्मल सिंह कादियां व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

'शरारती तत्व ने आगजनी की घटना को दिया अंजाम'

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्टोर मालिक संजीव कुमार दुकान ने दावा किया कि आग के कारण उनका करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने संदेह जताया कि किसी शरारती तत्व ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

उधर, कादियां के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया है, जिसके साथ उसका दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

अस्पताल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पानी उपलब्ध कराया

उधर, बटाला नगर निगम के दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब आठ घंटे लगे। उन्होंने दुकानदारों से सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने की अपील की है। उन्होंने हिफाजत मरकज अहमदिया जमात की टीम का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने राहत कार्य शुरू करने के लिए अपनी फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी और नूर अस्पताल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पानी उपलब्ध कराया।

उन्होंने कहा कि अहमदिया समुदाय के पास पानी की इतनी अच्छी व्यवस्था है कि एक बड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी को तीन मिनट में पानी से भरा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- इमरजेंसी पर बवाल या अलगाववादी आंदोलन, कंगना की फिल्म का विरोध छोड़ क्यों लगाए गए 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे?