विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कार्पियो ने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को कुचला, मौत

By JagranEdited By:
Published: Thu, 01 Oct 2020 04:23 PM (IST)

स्कूटी से वीरवार सुबह ड्यूटी जा रही पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया।

स्कार्पियो ने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को कुचला, मौत
स्कार्पियो ने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को कुचला, मौत

जागरण संवाददाता, बटाला : स्कूटी से वीरवार सुबह ड्यूटी जा रही पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि स्कार्पियो का ड्राइवर फरार हो गया।

हादसा अमृतसर के गांव चेतनपुरा के पास हुआ। मृतक महिला की पहचान गांव काला अफगाना, तहसील बटाला की नोमी पुत्री सलीम मसीह के रूप में हुई। नोमी की शादी नहीं हुई थी। नोमी वीरवार सुबह सात बजे स्कूटी से एमएसके ब्रांच (अमृतसर) में ड्यूटी देने जा रही थी। सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे कुचल दिया। राहगीरों ने हादसे के बारे में थाना झंडेर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और हादसे के बारे में महिला के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

केस के जांच अधिकारी थाना झंडेर के सहायक इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि महिला के आइ कार्ड से पता चला है कि वह अमृतसर सीपी ब्रांच के एमएसके विभाग में सीनियर कांस्टेबल तैनात थी। वह 2012 में बतौर कांस्टेबल पंजाब पुलिस में भर्ती हुई थी। स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है। पता लगाया जा रहा है कि किस के नाम पर स्कर्पियो है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।