पशु बांधने को लेकर हुए झगड़े में किसान की हत्या
निकटवर्ती गांव धीरोवाल में पशु बांधने को लेकर हुए मामूली झगड़े में वीरवार शाम को एक किसान की हत्या कर दी गई।
संवाद सहयोगी, बटाला : निकटवर्ती गांव धीरोवाल में पशु बांधने को लेकर हुए मामूली झगड़े में वीरवार शाम को एक किसान की हत्या कर दी गई। थाना श्री हरगोबिदपुर की पुलिस ने दो आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार हैं।
गांव धीरोवाल के बलविदर सिंह ने बताया कि उनके पिता अवतार ने अपने भतीजे जसबीर सिंह से 18 मरले की जमीन ठेके पर ली थी। उसमें उन्होंने बाजरे की बुआई की हुई थी। आरोपित गुरजिदर सिंह रोजाना उस खेत में अपने पशु को लोकर बांध देता था। पशु उनका बाजरा खा जाता था। उनके पिता ने गुरजिदर सिंह को पशु हटाने के लिए कहा। इस पर आरोपित ने उनके पिता के साथ मारपीट की व चला गया। वीरवार देर शाम को जब उनका पिता वापस घर आ रहा था तो रास्ते में गुरजिदर सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता को रोक लिया और दोबारा मारपीट करने लगा। आरोपित की तरफ से धक्का लगने से उनके पिता दीवार में जा टकराया और उनके सिर में गंभीर चोटें लगी। जब तक उनके पिता को सिविल अस्पताल में लाया गया उनकी मौत हो चुकी थी। बलविंदर सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गुरजिदर सिंह व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तार किया जाए।
इस संबंध में थाना श्री हरगोबिदपुर के एसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने अवतार सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। बलविदर सिंह का बयान दर्ज कर आरोपित गुरजिदर सिंह व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।