आजादी के बाद भी मसीह बेघर : लारैंस चौधरी
गत दिन कलानौर की अनाज मंडी में क्रिशिचियन नेशनल फ्रंट और क्रिशिचियन नेशनल यूथ फ्रंट की ओर से संयुक रूप में माझे की समूह पास्टर एसोसिएशनों की अगुवाई में मसीह अधिकार रैली यूथ के राष्ट्रीय प्रधान आरिफ मसीह चौहान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लारैंस चौधरी राष्ट्रीय प्रधान क्रिशिचियन नेशनल फ्रंट विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
संवाद सहयोगी, कलानौर : गत दिन कलानौर की अनाज मंडी में क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट और क्रिश्चियन नेशनल यूथ फ्रंट की ओर से संयुक्त रूप में मसीह अधिकार रैली यूथ के राष्ट्रीय प्रधान आरिफ मसीह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें लारैंस चौधरी राष्ट्रीय प्रधान क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट विशेष तौर पर उपस्थित हुए। लारैंस चौधरी ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य मसीह भाइचारे के बनते अधिकारों को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को 72 साल हो चुके हैं, लेकिन अफसोस कि मसीह भाईचार अब भी गांवों व शहरों में बेघर है। चौधरी ने कहा कि मसीह वर्ग को आरक्षण जैसी सुविधाएं देने से सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। बेरोजगारी कारण मसीह नौजवान निराशा के आलम से गुजर रहे है। मसीह भाईचारे को हमेशा ही विभिन्न सियासी पार्टियां ने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मसीह भाईचारे की मांगे पूरी ना की तो मसीह भाईचारा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। मंच की भूमिका पास्टर राजन, जिला प्रधान याकूब मसीह, प्रधान पास्टर सुनील न्यूटन ने संयुक्त रूप मं निभाई। इस मौके पर अशोक मसीह,विक्की, विनय गिल, सैमूअल, राजन मसीह, जार्ज मसीह, गुलजार मसीह, गैरी, सन्नी मसीह, बिशप जोगिदर मसीह, मास्टर अजय मसीह, अमरी मसीह, सुखविदर मसीह भी उपस्थित थे।