वादा खिलाफी पर प्रदेश सरकार को घेरा
मजदूर यूनियन ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसने कहा कि पंजाब सरकार मजदूरों का दमन कर रही है। एकटू ने सरकार के खिलाफ गांव-गांव में एक अभियान छेड़ा है इसमें लोगों की समस्याएं सुनी गई।
जागरण संवाददाता, बटाला : मजदूर यूनियन ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसने कहा कि पंजाब सरकार मजदूरों का दमन कर रही है। एकटू ने सरकार के खिलाफ गांव-गांव में एक अभियान छेड़ा है, इसमें लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस अभियान की शुरुआत एकटू के सूबा सचिव गुरमीत सिंह बख्तूपुरा ने की। पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के वायदे किए थे, मगर सत्ता हासिल करने के बाद सरकार एक-एक करके अपने वायदे से मुकर गई। उन्होंने सरकार से मांग की कि मजदूरों को कम से कम 100 दिन का रोजगार मनरेगा स्कीम के तहत मिलना चाहिए। गरीब परिवार को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन लगनी चाहिए। मजदूरों की डेली वेज रकम बढ़ानी चाहिए। हर गरीब परिवार को 10 मरले का मकान सरकार प्रदान करें। इस मौके पर वकील सिंह, मंगा सिंह, वरिद्र सिंह, गुरकरण सिंह आदि उपस्थित रहें।