दहेज मांगने पर चार नामजद
थाना घुम्मणकलां की पुलिस ने दहेज मांगने वाले पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित मनदीप कौर पुत्री हरदेव सिंह वासी गांव चक्क भंगवा ने पुलिस उच्चाधिकारियों से इंसाफ की मांग करते हुए बताया कि लगभग चार साल पहले उसकी शादी मनप्रीत सिंह पुत्र लखबीर सिंह वासी गांव सुचेतगढ़ के साथ हुई थी।
संवाद सूत्र, धारीवाल : थाना घुम्मणकलां की पुलिस ने दहेज मांगने वाले पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित मनदीप कौर पुत्री हरदेव सिंह वासी गांव चक्क भंगवा ने पुलिस उच्चाधिकारियों से इंसाफ की मांग करते हुए बताया कि लगभग चार साल पहले उसकी शादी मनप्रीत सिंह पुत्र लखबीर सिंह वासी गांव सुचेतगढ़ के साथ हुई थी। विवाह से कुछ समय बाद मनप्रीत सिंह, सास गुरमेज कौर, ससुर लखबीर सिंह व देवर युगराज सिंह ने मिलीभगत करके मायके घर से आए सामान को खुर्द बुर्द कर दिया, वहीं मायके घर से हर रोज दहेज व कार लाने के लिए परेशान करना शुरु कर दिया। जिसके बाद दुखी होकर वह मायके घर रहने लगी। एएसआई बलबीर सिंह ने उच्चाधिकारियों के आदेशों पर मनदीप कौर के बयानों पर मनप्रीत सिंह, युगराज सिंह, लखबीर सिंह, गुरमेज सिंह के खिलाफ धारा केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी।