शहर में अवैध कब्जे छुड़वाने में जिला प्रशासन विफल
शहर में अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए जिला प्रशासन विफल दिखाई दे रहा है। हर तरफ कब्जाधारियों का कब्जा है। इसी के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। गुरदासपुर के लाइब्रेरी चौक से लेकर बाटा चौक तक दुकानदारों तथा रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के कारण सड़क काफी छोटी रह गई है, जिसके ऊपर के गुजरना लोगों के लिए मुश्किल बन चुकी है।
र¨जदर कुमार, गुरदासपुर
शहर में अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए जिला प्रशासन विफल दिखाई दे रहा है। हर तरफ कब्जाधारियों का कब्जा है। इसी के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। गुरदासपुर के लाइब्रेरी चौक से लेकर बाटा चौक तक दुकानदारों तथा रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के कारण सड़क काफी छोटी रह गई है, जिसके ऊपर के गुजरना लोगों के लिए मुश्किल बन चुकी है। दुकानदारों द्वारा सड़कों तक अपनी हद से बाहर तक अपना सामान लगाया जाता है। इसके अलावा जो लोग इन दुकानों से सामान खरीदने के लिए आते हैं वह भी सड़कों के बीच ही अपने वाहन पार्क कर चले जाते हैं। इसकी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को गुजरने में काफी परेशानी पेश आती है।
गौरतलब है कि शहर में पिछले कई वर्षो से अवैध कब्जों की भरमार है। अवैध कब्जों के कारण लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जो रास्ता पांच मिनट में तय होता है वह अवैध कब्जों के कारण लगते जाम की वजह से आधे घंटे में तय करना पड़ता है। कई बार लोग अपने काम पर निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाते। हालांकि कई बार नगर कौंसिल के अधिकारियों की और से इन अवैध कब्जों को हटवाने की कोशिश की गई है,मगर उनके जाने के बाद फिर आलम वहीं का वहीं रहता है। शहर वासियों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन कब्जाधारियों के खिलाफ सख्ती नहीं बरतता,तब तक यह अवैध कब्जे ऐसे ही चलते रहेंगे और लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते रहेंगे।
सड़कों तक लगाया जाता है दुकानदारों द्वारा सामान : सुच्चा ¨सह
सुच्चा ¨सह का कहना है कि लाइब्रेरी चौक से बाटा चौक तक दुकानदारों द्वारा सड़कों तक अपना सामान लगाया जाता है। इसके अलावा रेहड़ी-फड़ी वाले भी अपनी रेहड़ी सड़क के ऊपर ही लगाते है। इसके कारण सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
अवैध कब्जे लोगों के लिए मुसीबत : बल¨वदर ¨सह
बल¨वदर ¨सह सैनी ने कहा कि अवैध कब्जे लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। अवैध कब्जों के कारण सड़के काफी छोटी बन कर रह गई है। सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो गया है। प्रशासन को चाहिए कि अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
अवैध कब्जे छुड़वाए जाएं : धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है तथा लोगों को और भी कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जिला प्रशासन को चाहिए कि वह अवैध कब्जों को सख्ती से छुड़वाएं, ताकि लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
लोग सड़कों की बीच ही लगाकर चले जाते हैं वाहन : हरवंत ¨सह
हरवंत ¨सह ने कहा कि शहर में अवैध कब्जों के कारण यहां लोगों को काफी मुश्किल पेश आती हैं,वहीं दुकानों से सामान खरीदने आते लोग भी सड़कों के बीच ही अपने वाहन पार्क कर चले जाते है,जो अधिकतर लोगों के लिए मुश्किल पैदा करते हैं।
कब्जाधारियों पर होगी कार्रवाई : ईओ
इस संबंधी नगर कौंसिल गुरदासपुर के ईओ भु¨पद्रजीत ¨सह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएंगे। शहर में किसी को भी कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। जिन दुकानदारों ने शहर में अवैध कब्जे किए हैं, उनके चालान काटे जाएंगे तथा जुर्माना डाला जाएगा।