दीनानगर क्षेत्र की समस्याओं संबंधी किया विचार
क्षेत्र में लोगों को आ रही समस्याओं के संबंध में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व हलका इंचार्ज दीनानगर बीडी धुप्पड़ ने मंडल प्रधान दीनानगर संदीप ठाकुर व मंडल प्रधान दोरांगला सरवन काहना के साथ विचार-विमर्श किया।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : क्षेत्र में लोगों को आ रही समस्याओं के संबंध में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व हलका इंचार्ज दीनानगर बीडी धुप्पड़ ने मंडल प्रधान दीनानगर संदीप ठाकुर व मंडल प्रधान दोरांगला सरवन काहना के साथ विचार-विमर्श किया। बीडी धुप्पड़ ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में दीनानगर क्षेत्र के लोगों की समस्या कम होने की बजाए बढ़ी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। आज भी गलियों नालियों कच्ची है। जबकि कांग्रेस सरकार झूठा ही ढिढोरा पीट रही है कि पंजाब का विकास करवाया जा रहा है। मगर दीनानगर की हालत को देखकर ये सभी दावे खोखले ही नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोग पानी की समस्याओं को लेकर परेशान हैं। कांग्रेस सरकार के झूठे आश्वासनों से अब लोग थक चुके हैं और इसे हमेशा के लिए चलता करने के लिए बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रहे हैं।