Move to Jagran APP

दंपती ने निगला जहर, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, बटाला : आपसी कलह के चलते दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पास में स्थित पड़

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 11:51 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 11:51 PM (IST)
दंपती ने निगला जहर, अस्पताल में भर्ती
दंपती ने निगला जहर, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, बटाला : आपसी कलह के चलते दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पास में स्थित पड़ोसी जब उनके घर आए तो उन्होंने देखा कि दंपती जमीन पर बेसुध पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के जरिए गांव चक्कावाली के रहने वाले दंपती प्रेम ¨सह व मं¨नद्र कौर को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। घटना की जानकारी सिविल अस्पताल ने थाना बाबा-बकाला को दे दी है। फिलहाल चिकित्सकों ने दंपती की सेहत में सुधार बताया है। जानकारी देते हुए मंनिद्र कौर ने बताया कि उसका पति प्रेम ¨सह लंबे समय से टाटा नगर में ट्रक चलाने का काम करता है। पिछले दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। कई दिनों से वह शराब ज्यादा मात्रा में पी रहा था। कई बार समझाने के बाद नहीं माना। मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए पड़ोसियों ने दोनों को 108 नंबर एंबुलेंस के जरिए बटाला के सिविल अस्पताल भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.