भगवान राम के चित्र को अग्नि भेंट करने का विरोध
पंजाब में शरारती लोग दिनों दिन अपनी गतिविधियां बढ़ाते जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन आंखें बंद करके सब कुछ देख रहा है।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पंजाब में शरारती लोग दिनों दिन अपनी गतिविधियां बढ़ाते जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन आंखें बंद करके सब कुछ देख रहा है। पंजाब सरकार हिदुओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। भगवान राम जी के चित्र को अग्नि भेंट करना बड़े ही दुख की बात है। शिवसेना पंजाब इसका कड़ा विरोध करती है। ये बातें शिवसेना पंजाब के युवा पंजाब प्रधान रोहित महाजन ने कही।
महाजन ने बताया कि मुख्यमंत्री को लगता है हिदू वोटों की जरूरत नहीं है। उन्होंने दोनों ही घटनाओं के बारे में एक बार भी अपना बयान नहीं दिया और ना ही हिदू समुदाय के साथ दुख जताया। इससे हिदू समुदाय में रोष है। पंजाब में कांग्रेस को सत्तासीन करने में हिदुओं का बराबर योगदान था। महाजन ने मामले में शामिल आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।