विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माता-पिता के तलाक की बेटी ने चुकाई कीमत, बाप करता था दुष्‍कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 11 Feb 2017 01:40 PM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2017 09:48 AM (IST)

गुरदासपुर के बटाला क्षेत्र में लड़की काे अपने मां-बाप के बीच तलाक की भारी कीमत चुकानी पड़ी। दोनों ने अलग-अलग ...और पढ़ें

माता-पिता के तलाक की बेटी ने चुकाई कीमत, बाप करता था दुष्‍कर्म
माता-पिता के तलाक की बेटी ने चुकाई कीमत, बाप करता था दुष्‍कर्म

जेएनएन, बटाला (गुरदासपुर)। माता-पिता तलाक की भारी कीमत बेटी काे चुकानी पड़ी। माता-पिता ने अलग-अलग जगह शादी कर ली। बाद में बाप ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने लगा। सेखवां क्षेत्र में इस युवती से उसका पिता कई साल से मुंह काला कर रहा था। इसमें उसकी सौतेली मां भी सहयोग कर रही थी। पिता की हरकत बंद नहीं हुई तो युवती ने तंग आकर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के माता-पिता को तलाक हो गया था। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग शादियां कर ली थीं।

पुलिस ने सौतेली मां सहित दो लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। घटना सेखवां क्षेत्र के गांव तलवंडी रामा गांव की है। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि करीब 19 वर्षीया युवती ने थाना डेरा बाबा नानक में इस बारे में शिकायत दी थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह जब एक वर्ष की थी तो उसकी मां का उसके पिता से तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें: पत्नी रूठ कर मायके गई तो बैंक मैनेजर ने कार में खुद को जिंदा जलाया

युवती ने बताया कि उसका पालन पोषण उसकी मां ने किया। माता-पिता ने बाद में अलग-अलग जगह पर विवाह कर लिए। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता वर्ष 2013 में उसे अपने पास गांव वडाला ग्रंथियां ले आया। वहां वह वह दादा के पास करीब एक वर्ष तक रही। उसका पिता दादा से अलग घर में सौतेली मां एवं बुआ के लड़के के साथ रहता था। एक साल बाद पिता उसे दादा के घर से अपने यहां ले आया।

यह भी पढें: प्रेमी जोड़ा कर रहा था प्यार का इजहार, युवकों के गुट ने कर दिया हमला

युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसी दौरान पिता ने एक दिन उसको अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसमें उसकी सौतेली मां और एक व्यक्ति ने भी पिता का साथ दिया। युवती ने इसका विरोध किया तो पिता और सौतेली मां ने जान से मारने की धमकी दी।

युवती के अनुसार, इसक बाद पिता उससे अक्सर दुष्कर्म करने लगा। काफी मिन्नतें करने के बाद भी उसकी हरकत बंद नहीं हुई। इससे वह परेशान हो गई। जब पिता की गंदी करतूत बंद नहीं हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच की। इसके बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब की क्राइम से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें