कांग्रेस ने पंजाब में स्थापित किया लूट का राज : गिल
कैप्टन सरकार पंजाब को दोनों हाथों से लूट रही है। कांग्रेस को केवल लूटना आता हैकाम करना नहीं। ये विचार भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में एससी मोर्चा पंजाब प्रधान राज कुमार अटवाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। भाजपा जिला अ
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर: कैप्टन सरकार पंजाब को दोनों हाथों से लूट रही है। कांग्रेस को केवल लूटना आता है,काम करना नहीं। ये विचार भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में एससी मोर्चा पंजाब प्रधान राज कुमार अटवाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
भाजपा जिला अध्यक्ष गिल ने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब में लूट का राज स्थापित कर रखा है। मोदी सरकार द्वारा लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भेजे जा रहे भारी भरकम राहत पैकेज से आम जनता की सहायता करने की जगह उसे दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। पंजाब सरकार की लापरवाही का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोदी सरकार द्वारा भेजे गए पंजाब की आधी आबादी के लिए 3 महीने के राशन को पंजाब सरकार दस फीसदी लोगों में भी नहीं बांट सकी।
एससी मोर्चा पंजाब प्रधान राज कुमार अटवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही अनुसूचित जाति के लोगों का वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। इसके साथ एससी मोर्चा पंजाब प्रधान ने आइकेजी पीटीयू कैंपस दोदवां को पंजाब सरकार द्वारा बंद करने के फैसले सख्त निदा करते हुए कहा कि इस कैंपस में ज्यादातर गरीब और अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चे पढते हैं।
कैप्टन सरकार के इस फैसले ने कांग्रेस का गरीब विरोधी,अनुसूचित जाति विरोधी और शिक्षा विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। इस सारे मामले में मंत्री द्वारा इस कैंपस को बंद करवाने में निभाई गई अहम भूमिका की जितनी निंदा की जाए कम है।
पंजाब एससी मोर्चा प्रधान द्वारा जिला गुरदासपुर अध्यक्ष की अगुवाई में गुरदासपुर सहित तीन ओर विधानसभा हल्कों दीनानगर,कादियां और धारीवाल में भी मीटिग की गई। इस मौके पर जिला महांमत्री कमलजीत चावला,विजय शर्मा,मण्डल प्रधान पवन शर्मा,जिला सचिव प्रवीण कुमार जिला सचिव हरजीत सिंह बग्गा,उप प्रधान सुखदेव सिंह थमन,परमजीत कौर,सीनीयर भाजपा नेता हरदीप सिंह रियाड,कैशीयर जसबीर सिंह,गुरदासपुर देहाती मण्डल प्रधान डा दिलबाग राय,मण्डल प्रधान भागोकांवां जसबीर सिंह,मण्डल जनरल सैक्रटरी पूरीतम राजा,पार्षद जगजीत सिंह जग्गी,राम लाल,रजिद्र सिंह बैंस,सुखजिदर सिंह बथवाला,जिला मीडीया सह इंचार्ज अतुल महाजन,एससी मोर्चा जिला प्रधान गंधर्व सिंह,गुलशन सैनी,जनरल सैक्रटरी देहाती मण्डल मास्टर तिलक राज,डा लखविदर सिंह,अंजु बाला,पूजा शर्मा,बूटा राम,रोशन लाल व विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।