'पंजाब में कांग्रेस का मुकाबला सिर्फ AAP से', गुरदासपुर पहुंचे सचिन पायलट; चुनाव संबंधी पार्टी नेताओं से की बैठक
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने गुरदासपुर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला सिर्फ आम आदमी पार्टी से होगा।
-1794579089959_m.webp)
गुरदासपुर पहुंचे सचिन पायलट। फोटो जागरण
HighLights
कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनाव में सिर्फ आप से मुकाबला।
पायलट ने आप सरकार की विफलताओं, कुशासन पर उठाए सवाल।
कांग्रेस ही पंजाब को विकास की राह पर ला सकती है।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज सचिन पायलय ने शुक्रवार को गुरदासपुर में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला आम आदमी पार्टी के साथ होगा।
उन्होंने ये भी कहा कि शिअद और भाजपा के बीच गठबंधन होने के खबरें आ रही है, मगर अकाली दल बताए कि जिन्हीं कारणों से उसने भाजपा से अपना नाता तोड़ा था क्या वह कारण खत्म हो गए है। गौरतलब है कि सचिन पायलट लोकसभा हलका गुरदासपुर के समूह कांग्रेसी नेताओं और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ चुनावों संबंधी बैठक करने के लिए आए थे।
बैठक में गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, अरुणा चौधरी, विधायक नरेश पुरी, कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह डैणी, पूर्व विधायक जोगिंदर पाल आदि मौजूद थे।
कई विधायक बागी, हो चुके सस्पेंड
पायलट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ कुछ महीनों की है। यह पार्टी तब तक खड़ी है जब तक चुनाव आचार संहिता लागू नहीं हो जाता। चुनाव आचार संहिता होते ही यह पार्टी पूरी तरह ढेह ढेरी हो जाएगी।
इस पार्टी के कई राज्यसभा सदस्य पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं, विधायक बागी हो चुके हैं और कई सस्पेंड चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी को जनता ने जो 92 विधायक देकर मजबूत आधार दिया था, वह आधार यह सरकार अब पूरी तरह गंवा चुकी है।
पायलट ने कहा कि सरकार ने पंजाब के खजाने को पंजाब की भलाई और विकास पर खर्च नहीं किया, बल्कि इस खजाने को अपने मंत्रियों, विधायकों और दिल्ली के नेताओं को खुश करने के लिए लुटाया है। पंजाब में जो हालात हैं, उसको जनता अच्छी तरह जानती है।
नशा, कानून व्यवस्था, फिरौतियों से लोग भलीभांति जागरुक हैं। यह हालात इस कारण हैं क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री गंभीर ही नहीं हैं और वे मजाक और चुटकुले सुनाने का ही काम कर रहे हैं। आप दिल्ली की सत्ता पहले ही गंवा चुकी है और अब उसकी नजरें पंजाब के खजाने पर ही लगी हुई हैं।
पंजाब की जनता ने 5 साल AAP को देकर देख लिया
उन्होंने आगे कहा कि अकाली दल के कई टुकड़े हो चुके हैं। कई पार्टियां चुनाव लड़ेंगी, लेकिन किसी भी पार्टी के पास पंजाब की सत्ता पर काबिज होने का दम नहीं है। सिर्फ कांग्रेस ही अपने दम पर सरकार बनाने की काबिलियत रखती है।
सचिन पायलट ने कहा कि पिछली बार जब कांग्रेस को हार मिली तो हमने इसे सिर माथे स्वीकार किया। राहुल और खड़गे ने मीटिंग बुलाई और कहा कि जनता की एक-एक वोट का सम्मान करते हैं। पंजाब की जनता ने 5 साल आप सरकार को देख लिया है और अब वह सिर्फ कांग्रेस को ही वापस लाना चाहती है। पंजाब एक सीमावर्ती प्रदेश है और इसका सर्वपक्षीय विकास कांग्रेस ही कर सकती है।
गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि आप सरकार की उल्टी गिणती शुरु हो चुकी है। लोक इस सरकार से परेशान है और चुनाव आचार संहिता लगने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जिन मंत्रियों व विधायकों की टिकटें काटी गई है, वह बागी तेवर दिखा रहे है और जल्द ही इस पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि अब सिर्फ कुछ माह की बात है और कांग्रेस फिर से सरकार बनाकर बर्बाद हो चुके पंजाब को फिर से पटरी पर लाएगी। इस अवसर पर सूरज ठाकुर, अमित विज, पन्ना लाल भाटिया, मनदीप सिंह रंगड़ नंगल आदि मौजूद थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।