विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमिश्नर ने वोटर सूचियों की संशोधन की ली जानकारी

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 06:51 PM (IST)

कमिश्नर जालंधर डिवीजन-कम-रोल आब्जर्वर ने बटाला शहर का दौरा करके वोटर सूचियों में संशोधन के लिए चल रहे अभियान की चेकिग की।

कमिश्नर ने वोटर सूचियों की संशोधन की ली जानकारी
कमिश्नर ने वोटर सूचियों की संशोधन की ली जानकारी

संवाद सहयोगी, बटाला : कमिश्नर जालंधर डिवीजन-कम-रोल आब्जर्वर ने बटाला शहर का दौरा करके वोटर सूचियों में संशोधन के लिए चल रहे अभियान की चेकिग की। इस मौके उनके साथ डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी मोहम्मद इशफाक भी मौजूद थे। कमिश्नर ने पुलिस लाइन के मीटिग हाल में जिला के समूह चुनाववार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के साथ मीटिग करते वोटर सूचियों की संशोधन प्रोग्राम के बारे में जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 30 नवंबर तक वोटर सूचियों के संशोधन के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान एक भी योग्य वोटर अपनी वोट बनवाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस संबंधी बीएलओज को विशेष सिखलाई देने के साथ उनको हिदायत की जाए कि वोट बनवाने के लिए भरे जाने वाले फार्म के सारे कालम भरे जाएं और साथ जो भी जरूरी दस्तावेज हैं, उनको जरूर लिया जाए। अगर किसी वोट की योग्य कारण के कारण वोट काटनी हो तो वोटर को पहले सात दिनों का नोटिस दिया जाए, ताकि वह अपना पक्ष पेश कर सके।

उन्होंने कहा कि वोटर सूचियों के चल रहे संशोधन प्रोग्राम के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। सभी राजनीतिक पार्टियों को अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने चाहिए, ताकि वह भी यकीनी बना लें कि उनके बूथ में कोई भी योग्य वोटर वोट बनवाने से वंचितना रह जाए। समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी पोलिग बूथों का खुद निरीक्षण करें और वोटर सूची संशोधन प्रोग्राम को कामयाब बनाएं। डीसी मोहम्मद इशफाक ने बताया कि जिले में वोटर सूचियों की संशोधन का काम तेजी से चल रहा है और नई वोट बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। हर शनिवार और रविवार को हर पोलिग बूथ पर बीएलओज ने हाजिर होकर वोटर सूचियों के संशोधन और वोटें बनाने के लिए आवेदन प्राप्त की जा रही हैं। वोट बनाने के लिए चुनाव कमिशन की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है। जिला निवासियों को अपील करते कहा कि जिस भी व्यक्ति की आयु 18 साल से अधिक है या 1 जनवरी 2022 को 18 साल की हो जानी है, वह अपनी वोट जरुर बनवाए। मीटिग के दौरान एसडीएम डेरा बाबा नानक हरप्रीत सिंह, एसडीएम बटाला राम सिंह, सहायक कमिश्नर शिकायतें अमनदीप कौर, डीडीपीओ हरजिदर सिंह संधू, एसपी गुरप्रीत सिंह गिल, मनजिदर सिंह बाजवा चुनाव कानूनगो गुरदासपुर के अलावा अधिकारी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।