5.18 करोड़ से शहर में विकास कार्य शुरू
नगर कौंसिल के ईओ भूपिदर सिंह और कांग्रेसी नेता ने कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा के प्रयासों से 5 करोड़ 18 लाख की लागत के साथ शहर के होने वाले विकास कार्यो की शुरूआत की। ईओ ने बताया कि शहर के मेन बाजार 83 के करीब गलियां नालियां और अन्य कार्यो के लिए ठेकेदारों को ऑडर जारी कर दिए हैं। कचरे के लिए डंप बनाया जा रहा है।
संवाद सूत्र, फतेहगढ़ चूड़िया : नगर कौंसिल के ईओ भूपिदर सिंह और कांग्रेसी नेता ने कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा के प्रयासों से 5 करोड़ 18 लाख की लागत के साथ शहर के होने वाले विकास कार्यो की शुरूआत की। ईओ ने बताया कि शहर के मेन बाजार, 83 के करीब गलियां, नालियां और अन्य कार्यो के लिए ठेकेदारों को ऑडर जारी कर दिए हैं। कचरे के लिए डंप बनाया जा रहा है। मौके पर रोशन जोसफ जिला प्रधान, एसओ मनीत शर्मा, राकेश कुमार लक्की, सुरेश बबलू, लाली लैब टेक्नीशियन डॉ. राजीव सोनी, रजिदर, बलदेव सिंह जेई, ब्रिज मोहन, संदीप सिंह, अश्वनी शर्मा व अन्य मौजूद थे।