नगर कौंसिल कादियां ने नशे के खिलाफ निकाली रैली
पंजाब सरकार द्वारा छेड़ी गई नशे के खिलाफ मुहिम के अतर्गत विभागीय निर्देशों पर नगर कौंसिल प्रधान जरनैल सिंह माहल तथा ईओ जतिन्द्र सिंह महाजन की देखरेख में नशे के खिलाफ रैली निकाली गई।
संवाद सहयोगी, कादियां : पंजाब सरकार द्वारा छेड़ी गई नशे के खिलाफ मुहिम के अतर्गत विभागीय निर्देशों पर नगर कौंसिल प्रधान जरनैल सिंह माहल तथा ईओ जतिन्द्र सिंह महाजन की देखरेख में नशे के खिलाफ रैली निकाली गई। इसमें डैपो इंचार्ज त्रिलोचन सिह ने कहा कि नशा समाज में बीमारी की तरह फैल रहा है। इसे कुचलने के लिए राज्य के सभी नागरिकों को एक जुट होने की जरूरत है।
नशे में संलिप्त व्यक्ति का खुद पर कंट्रोल नहीं रहता, जिसके चलते वह न केवल खुद को बर्बाद करता है बल्कि उसक पूरा परिवार इस बीमारी की मार झेलने के लिए मजबूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाला व्यक्ति खुद को शमशान की ओर ले जाने की तैयारी में रहता है क्योंकि धीरे धीरे यह व्यक्ति को भीतर से खोखला कर देता है। उसका शरीर बिना नशे के चलने में असमर्थ हो जाता है। नशे के लिए वह चोरियों तथा लूट की वारदातों को अंजाम देता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में 179 के करीब ओट केन्द्र खोले हैं, जो लोग इस बीमारी से निजात लेना चाहते हैं वे अपना दाखिला इन केन्द्रों में करवाएं। इस मौके पर दीपक लडडा, रोशन लाल, इन्द्रप्रीत सिंह, वीना देवी, परमजीत सिंह, निशा देवी, किन्द्र कौर, कमलप्रीत सिंह उर्फ राजा, मुस्ताक मसीह, सुषमा देवी, नीरज बाला आदि उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप