101 महिलाओं को बांटी राशन सामग्री
चिन्मय मिशन की ओर से 138वां मासिक विधवा/निराश्रित महिला राशन वितरण समारोह का आयोजन राम सिंह दत्त मेमोरियल हॉल में किया गया।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : चिन्मय मिशन की ओर से 138वां मासिक विधवा/निराश्रित महिला राशन वितरण समारोह का आयोजन राम सिंह दत्त मेमोरियल हॉल में किया गया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में करवाए गए समारोह में बतौर मुख्य मेहमान डॉक्टर अनन्या बब्बर और डॉक्टर मनजिदर सिंह बब्बर शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त अपनी माता राजवंत की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में नवंबर मास के समस्त राशन को प्रदान करने वाले दानवीर मदन गुप्ता (मुंबई) व केवल गुप्ता (एनके ब्रद) के परिवार समेत रीटा गुप्ता व अश्विन गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए। अतिथियों एवं प्रबंधकों ने चयनित 101 महिलाओं को एक हजार के हिसाब से राशन सामग्री वितरित की। समारोह के आरंभ में राकेश शर्मा ने अपने साथियों के साथ भजन गायन किया। साहित्यकार सुभाष दीवाना ने कविता पेश की। अध्यक्ष हीरा अरोड़ा ने सज्जनों, महिलाओं का स्वागत करते हुए मुख्यातिथि दंपत्ति का भी अभिनंदन किया। डॉ. चरणदास शास्त्री ने गुरु नानक देव की जीवनी बताई। इस मौके पर केके शर्मा, प्रोफेसर केएस योगी, डॉक्टर नवदीप गंडोत्रा, रोहित महाजन, चमन लाल, इंदरजीत सिंह बाजवा, अशोक पुरी, सुरजीत सिंह, प्रिसिपल उपमा महाजन, रविद्र शर्मा, मनोहर लाल महाजन, अशोक शर्मा, प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।