चेयरमैन विर्क ने एसडीओ खैहरा से किया शोक व्यक्त
पावरकाम की सब डिवीजन के एसडीओ खजान सिंह खैहरा के पिता संतोख सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 03:00 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 03:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कलानौर : पावरकाम की सब डिवीजन के एसडीओ खजान सिंह खैहरा के पिता संतोख सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके परिवार के साथ गुरदेव सिंह विर्क वाइस चेयरमैन ट्रेड एंड ट्रांसपोर्ट पंजाब प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को गहरा शोक जताया। गुरदेव सिंह ने कहा कि संतोख सिंह बहुत अच्छे स्वभाव के थे। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस के प्रधान सरबजीत खुल्लर, एडवोकेट पलविदर सिंह, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, अमरीक सिंह, जतिदर सिंह, खजान सिंह आदि ने भी परिवार से संवेदना जताई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें