साढ़े पांच लाख की चोरी का नहीं मिला सुराग
वीरवार रात को एक घर से लगभग साढ़े पांच लाख की हुई चोरी के आरोपितों को सुराग नहीं लगा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 03:47 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 03:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दीनानगर : वीरवार रात को एक घर से लगभग साढ़े पांच लाख की हुई चोरी के आरोपितों को सुराग नहीं लगा है। रणजीत सिंह निवासी पहाड़ो चक्क ने बताया कि उनका अपना प्राइवेट स्कूल छोटू नाथ मंदिर के पास है। स्कूल के पास ही उन्होंने अपना घर भी बनाया हुआ है।
चार जून को वे अपने परिवार समेत अपने ससुराल घर पठानकोट में गए हुए थे। अगले दिन जब वे वापस अपने घर लौटे तो देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो स्टोर में बनी अलमारी के लॉकर में से दस तोले सोने के गहने व एक लाख 40 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें