वादा पूरा करने के लिए जानी जाती है मोदी सकार : गिल
राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले राम भक्तों को सम्मानित करने की मुहिम भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर द्वारा दोबारा शुरू की गई
संस, गुरदासपुर : राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले राम भक्तों को सम्मानित करने की मुहिम भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर द्वारा दोबारा शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए पार्टी को यह अभियान बीच में रोकना पड़ा था। भाजपा द्वारा अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी में शुरू किए गए अभियान की शुरूआत मंडल गुरदासपुर में रामायण रचयिता भगवान बाल्मीकि जी के मंदिर में नतमस्तक होकर मंडल प्रधान अतुल महाजन की अध्यक्षता में की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल विशेष तौर पर पहुंचे। भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की खुशी में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला गुरदासपुर के रामभक्तों को सम्मानित करने की योजना बनाई थी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार अपने वादे पूरे करने के लिए जानी जाती है। भाजपा द्वारा देश से किया गया सबसे बड़ा वादा भी मोदी सरकार द्वारा पूरा कर दिया गया। इस अभियान के तहत भाजपा नेता राम भक्तों के घर घर जाकर सम्मानित कर रहे हैं।
इस आंदोलन में हिस्सा लेने वाले रामभक्त किशन बमोत्रा, पूर्व पार्षद और स्वर्गीय कंस राज की बेटी कांता देवी, तलविदर कुमार जंग, गुरदयाल सिंह, अश्विनी गंडोत्रा, पूर्व पार्षद स्वर्गीय तरसेम लाल के पुत्र संजीव कुमार, सोमराज के भाई अशोक कुमार को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधीर महाजन,हरदीप सिंह रियाड़, जिला सचिव प्रवीण कुमार, हरजीत सिंह बग्गा, जिला कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह,भाजपा नेता विकास गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष महाजन, मंडल महामंत्री प्रीतम सिंह राजा, मंडल उपाध्यक्ष शिव प्रसाद, राज चौहान, नितिन शोरी, मंडल सचिव अंकुर शर्मा, विनोद कुमार, एससी मोर्चा जिला महामंत्री ओम प्रकाश जंगी, सोशल मीडिया जिला सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन, पनबस पूर्व डायरेक्टर गुरमीत कौर, डा. गोपाल कृष्ण, कमलेश छाबड़ा, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।