गुरदासपुर में सीमा पार से आया पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, बीएसएफ ने की सिग् सॉयर और एआर-9 पिस्टल रिकवर
डेरा बाबा नानक में बीएसएफ जवानों ने भारतीय क्षेत्र से पाकिस्तानी ड्रोन और तीन पिस्तौल मैगजीन बरामद कीं। रात में सीमा पर ड्रोन गतिविधि दिखाई दी थी।

BSF की तरफ से रिकवर की गई सिग् सॉयर और एआर-9 पिस्टल।
HighLights
सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया।
ड्रोन के साथ दो पिस्तौल और तीन मैगजीन मिलीं।
गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुई कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन और तीन पिस्तौल की मैगजीन बरामद की हैं। सीमा सुरक्षा बल के गुरदासपुर सेक्टर के अधीन आने वाली 113वीं बटालियन की बसंतर सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सीमा पर तैनात जवानों को ड्रोन की गतिविधि दिखाई दी। इसके बाद जवानों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। ड्रोन रोधी उपकरण की जद में भी संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि सामने आई। इसके बाद जवानों ने भारतीय क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।
गुरुवार को तलाशी के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भारतीय क्षेत्र से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद हुआ। इसके साथ ही दो सिग् सॉयर और एआर-9 पिस्टल और तीन पिस्तौल की मैगजीन भी बरामद की गईं। आशंका है कि ड्रोन के जरिये हथियार या अन्य सामान भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने का प्रयास किया गया था।

BSF की तरफ से जब्त किया गया ड्रोन।
यह भी पढ़ें- बहबल कलां गोलीकांड में SIT के सामने पेश नहीं हुए सुखबीर बादल; बोले- 30 सितंबर के बाद ही देंगे जवाब
रात में दिखी ड्रोन की गतिविधि
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन की गतिविधि दिखाई देने के बाद तत्काल पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी थी। ड्रोन रोधी उपकरणों के इस्तेमाल के साथ जवानों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी अभियान के दौरान ड्रोन और मैगजीन बरामद हुईं।
बरामद ड्रोन और मैगजीन को कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि ड्रोन भारतीय क्षेत्र में कितनी दूरी तक आया था और इसके जरिये किसी तरह की सामग्री पहुंचाई गई थी या नहीं।
पुलिस भी मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलने के बाद डेरा बाबा नानक पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बरामद सामान की जांच शुरू कर दी है। सीमा क्षेत्र में तलाशी अभियान और निगरानी को भी बढ़ाया गया है।
सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थ भेजे जाने की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा बल विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। बरामद ड्रोन और मैगजीन की जांच के बाद ही इनके इस्तेमाल और सीमा पार से भेजे जाने के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- गैंगस्टरों से मिले हैं पंजाब बॉर्डर रेंज के अधिकारी! सुखजिंदर रंधावा ने लगाए आरोप, बोले- जांचें कॉल डिटेल्स
जानें दोनों हथियारों के बारे में-
1. सिग् सॉयर एमपीएक्स पिस्टल
कैलिबर: 9mm / 300 BLK
निर्माता: सिग् सॉयर (यूएसए)
पहचान: बॉडी पर बना 'सिग्' का आधिकारिक लोगो और पीछे लगा फ़ोल्डिंग ब्रेस।
खासियत: यह बेहद हल्की, कॉम्पैक्ट और तेज फायरिंग वाली सब-मशीन गन शैली की पिस्टल है। इसका उपयोग दुनिया भर की स्पेशल पुलिस यूनिट्स और स्वाट (SWAT) टीमें क्लोज-रेंज ऑपरेशन के लिए करती हैं।
2. एआर-9 पिस्टल कैलिबर कार्बाइन (AR-9 Pistol / PCC)
कैलिबर: 9mm
प्लेटफॉर्म: AR-15 / Custom PCC
पहचान: M-LOK हैंडगार्ड (सामने की ग्रिप), ऊपर लगी फ्लिप-अप आयरन साइट्स और एडजस्टेबल आर्म ब्रेस।
खासियत: यह AR-15 राइफल की तर्ज पर बनी 9mm पिस्टल है। कम झटका और उच्च सटीकता के कारण इसे असॉल्ट राइफल जैसी हैंडलिंग लेकिन पिस्टल जैसी गोलियों के साथ इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में सड़क हादसे में घायल ASI पवन कुमार की मौत, 12 दिन वेंटिलेटर पर रहे; CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा
