विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, गुरुद्वारा साहिब जा रहे दो युवकों पर दस्ती हथियारों से हमला

Published: Thu, 09 Apr 2026 01:52 PM (IST)

गुरदासपुर के कोटला खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर दो युवकों पर हमला किया गया। परमिंदर सिंह और मनीष ...और पढ़ें

गुरदासपुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष (प्रतीकात्मक फोटो)

गुरदासपुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कोटला खुर्द में जमीन विवाद में हमला हुआ।

  2. गुरुद्वारा जा रहे परमिंदर और मनीष जख्मी।

  3. चार आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गांव कोटला खुर्द में जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर दो लोगों को जख्मी कर दिया। थाना घुम्मन कलां की पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

परमिंदर सिंह निवासी घुम्मन खुर्द ने बताया कि वह अपने साथी मनीष कुमार के साथ जीप में गुरुद्वारा टाहली साहिब जा रहा था। गुरुद्वारा के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक ट्रेक्टर सड़क के बीच खड़ा था, जिस पर आरोपित बैठे हुए थे।

उन्होंने दस्ती हथियारों से हमला कर उसे और उसके साथी को जख्मी कर दिया। हमले की वजह आरोपितों का पीड़ित के ताया अमरीक सिंह के साथ जमीनी विवाद बताया जाता है। पुलिस ने आरोपित जतिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, निर्मल सिंह और मनजीत सिंह निवासी घुम्मन खुर्द के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।