भाजपाइयों ने आम आदमी पार्टी का पुतला जलाया
भाजपा के जिला जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं और वर्करों ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा द्वारा गोमाता के बारे में पंजाब विधानसभा में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भाजपा के जिला जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं और वर्करों ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा द्वारा गोमाता के बारे में पंजाब विधानसभा में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरुद्ध प्रदर्शन किया। गुरु नानक पार्क में डाकखाना चौक में आम आदमी पार्टी का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया गया।
गिल ने कहा कि गाय को हिदू और सिख समाज में पूजनीय माना जाता है। आज देश में हिदू भावनाओं से खेलना एक रिवाज बन गया है। हिदुओं के विरुद्ध बयान देने पर आपको सेकुलर कहा जाता है। उन्होंने कहा कि अलग राजनीति करने की बात करके दिल्ली में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। केजरीवाल का बायां हाथ कहा जाने वाला अमानतुल्ला खान दिल्ली में लोगों को दंगों के लिए भड़काता है। आप पार्टी का पार्षद और केजरीवाल का करीबी ताहिर हुसैन दिल्ली में दंगा करवाते हुए पकड़ा जाता है।
इस विरोध प्रदर्शन से पहले भाजपा के कार्यकर्ता सन्नी सलारिया के परिवार के चार सदस्यों की एक सड़क हादसे में दुखद मौत हो जाने के कारण दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजिद्र बिट्टा, शिववीर सिंह राजन, जोगिदर सिंह छीना, जिला महामंत्री राजेश शर्मा, जिला महामंत्री अरुण कुमार बिट्टा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश ज्योति, मण्डल प्रधान पवन शर्मा, जिला सचिव प्रवीण कुमार, उप प्रधान जितेंद्र परदेसी, विकास गुप्ता, कमलजीत कौर, सुखदेव सिंह थमन, कमलजीत कौर, नरेन्द्र डोगरा, रंजीत सिंह काहलों, पार्षद सुधीर महाजन, मण्डल प्रधान डॉ. दिलबाग राय, नवनीत विज,सरवन काणा, जसबीर सिंह, पूरण सिंह, पूर्व जिला महामंत्री विजय वर्मा, राजन गोयल, कमेटी प्रधान दीनानगर राकेश महाजन, पार्षद राम लाल, रजिद्र बैंस, सतीश महाजन, जिला कार्यकारिणी सदस्य यशपाल कोडंल, प्रीतम राजा, बाबा कर्मजीत सिंह,एससी मोर्चा प्रधान गंधर्व सिंह, किसान मोर्चा रंजीत सिंह काहलों, पंडित विनोद कालिया, अतुल महाजन, योगेश शर्मा, नरेन्द्र विज, संजीव कुमार, अनुरंजन सैनी डिक्की, गुलशन सैनी, अंकुश महाजन, करुण शर्मा, ध्रुव महाजन, राज चौहान, उमेश्वर महाजन, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे